slot pulsa situs slot pulsa slot pulsa tanpa potongan slot deposit pulsa slot pulsa 5000
Vinod Sonkar
Language Convert
EnglishHindi
योजनाएं

Our Scheme

राज्य योजना

शगुन योजना–

शगुन योजना–

आज, 11 जुलाई, 2017 विश्व जनसंख्या दिवस 2017 के मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रातः 8 बजे सरकारी आवास 5 केडी से जन जागरूकता रैली की शुरुआत की तथा इस रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने नवविवाहित जोड़े के लिए “शगुन योजना” का शुभारम्भ किया है | इस रैली के दौरान परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सभी चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा |

शगुन योजना की शुरुआत नवविवाहित जोड़ों के लिए की गई है | इस योजना के तहत नवविवाहित जोड़े को एक किट दी जाएगी तथा जनसंख्या नियंत्रित करने के प्रेरित किया जाएगा | इसके साथ, जोड़े को शीशा, कंघी, तौलिया, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स और एक पेपर आदि वस्तुएँ जागरूक करने के लिए दी जाएगी | जोशी के अनुसार नवविवाहितों को शादी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी दिया जाएगा |

अंतरा और छाया :

रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों समक्ष बताया कि राज्य सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो उपायों का सहारा लिया है ; अंतरा और छाया | इन दोनों योजना की सहायता से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कदम उठाएं जाएंगे |

अंतरा के तहत एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन दिया जाएगा तथा छाया के तहत सप्ताह में एक बार ले वाली एक गोली दी जाएगी |

जनसंख्या नियंत्रण के प्रचार के लिए सारथी प्रचार वाहन :

उत्तरप्रदेश में सारथी वाहनों की भी शुरुआत की गई है | यह वाहन राज्य के 57 जिलों में प्रचार का कार्य करेंगे | इन वाहनों के द्वारा शहरों व ग्रामीण इलाकों में लोगो को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बताकर जागरूक करेंगे | मुख्यमंत्री ने इन सारथी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा दी है तथा अब यह वाहन जिलों के सभी इलाकों में रवाना हो जाएंगे | राज्य में महिलाओं के लिए सास-बहू सम्मेलन को आयोजित किया जाएगा, जिसमें आशा और एएनएम को भी जोड़ा जाएगा|

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

gila138 bandarjudiindo