23 October 2018
आज भाजपा केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में महाकाव्य रामायण के शिल्पकार भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किया एवं महर्षि वाल्मीकी जी को पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर भाजपा के मा. राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेन्द्र यादव जी, मा० अरूण सिंह जी, मा० केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ० विरेन्द्र कुमार, श्रीमति कृष्णा राज, मा० सांसद जगदम्बिका पाल जी, डॉ० महेन्द्र पाण्डेय कार्यालय सचिव,तथा विभिन्न विभागों के चेयरमैन गण ,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता साथी उपस्थित रहे।