आज, 11 जुलाई, 2017 विश्व जनसंख्या दिवस 2017 के मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रातः 8 बजे सरकारी आवास 5 केडी से जन जागरूकता रैली की शुरुआत की तथा इस रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने नवविवाहित जोड़े के लिए “शगुन योजना” का शुभारम्भ किया है | इस रैली के दौरान परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सभी चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा |
शगुन योजना की शुरुआत नवविवाहित जोड़ों के लिए की गई है | इस योजना के तहत नवविवाहित जोड़े को एक किट दी जाएगी तथा जनसंख्या नियंत्रित करने के प्रेरित किया जाएगा | इसके साथ, जोड़े को शीशा, कंघी, तौलिया, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स और एक पेपर आदि वस्तुएँ जागरूक करने के लिए दी जाएगी | जोशी के अनुसार नवविवाहितों को शादी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी दिया जाएगा |
अंतरा और छाया :
रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों समक्ष बताया कि राज्य सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो उपायों का सहारा लिया है ; अंतरा और छाया | इन दोनों योजना की सहायता से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कदम उठाएं जाएंगे |
अंतरा के तहत एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन दिया जाएगा तथा छाया के तहत सप्ताह में एक बार ले वाली एक गोली दी जाएगी |
जनसंख्या नियंत्रण के प्रचार के लिए सारथी प्रचार वाहन :
उत्तरप्रदेश में सारथी वाहनों की भी शुरुआत की गई है | यह वाहन राज्य के 57 जिलों में प्रचार का कार्य करेंगे | इन वाहनों के द्वारा शहरों व ग्रामीण इलाकों में लोगो को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बताकर जागरूक करेंगे | मुख्यमंत्री ने इन सारथी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा दी है तथा अब यह वाहन जिलों के सभी इलाकों में रवाना हो जाएंगे | राज्य में महिलाओं के लिए सास-बहू सम्मेलन को आयोजित किया जाएगा, जिसमें आशा और एएनएम को भी जोड़ा जाएगा|
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें