भारत के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक नयी पहल को लागू किया जिसे ““एक भारत श्रेष्ठ भारत” के नाम से जाना जाता है। भारत सरकार की ये पहल शुरु होने की प्रक्रिया में है जो देश के विभिन्न भागों में वर्तमान सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से भारत के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देगी।
इस पहल के अन्तर्गत पारम्परिक आधार पर हर साल देश के एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने की योजना निश्चित की गयी है। जिसमें एक राज्य दूसरे राज्य की समृद्ध विरासत को लोकप्रिय कर सकते हैं जैसे हरियाणा राज्य को तमिलनाडू राज्य के साथ जोड़ा जा सकता हैं।
इसकी समृद्ध विरासत को विभिन्न कार्यक्रमों जैसे अपने राज्य में साहित्यिक आयोजन, बुक फेस्टिवल, फूड फेस्टिवल, सॉन्ग फेस्टिवल्स, हरियाणा के लोगों का तमिलनाडू के लिये पर्यटन आदि के प्रयोग से प्रदर्शित किया जा सकेगा। इस तरह, हर साल देश का एक राज्य दूसरे राज्य से जुड़ेगा और अपने राज्य की धरोहर को बढ़ावा देगा।
क्या हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत :
ये योजना मूलतः भारत के राज्यों के लिये है जिसमे प्रति वर्ष एक राज्य किसी अन्य राज्य का चुनाव करेगा और उस राज्य भी भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान आदि को अपनायेगा और उसको पुरे देश के सामने मनायेंगे।
अगले वर्ष किसी अन्य राज्य का चुनाव किया जायेगा। इस तरह यह योजना पुरे देश में चलती रहेगी जिससे राज्य आपस में संगठित होंगे। एक दुसरे भी भाषा को समझेंगे जिससे अनेकता में एकता का विकास होगा।
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के मुख्य बिंदु :
एक भारत श्रेष्ठ भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति को नव जीवन देता हैं। वे एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने आजादी के बाद छोटे छोटे राज्यों को देश में सम्मिलित कर देश का सुखद एवम शांति पूर्ण एकीकरण किया था।
आज उसी एकीकरण में एक भारत श्रेष्ठ भारत नव उर्जा का संचार करेगा जिससे देश में शांति एवम एकता का संचार होगा।
इस योजना के तहत एक राज्य अन्य राज्य का चुनाव करेगा और उसकी भाषा उसकी संस्कृति को अपनाकर उसे आगे बढ़ाएगा। इससे दोनों देशो के बीच एक नया रिश्ता बनेगा।
सरकार ने राज्यों के बीच एक समिति का गठन किया हैं जो कि इस योजना को सही तरीके से नियानुसार क्रियान्वित करेगी।
योजना के अनुसार दो राज्य आपस में अपने छात्रों का आदान प्रदान करेंगे जो एक वर्ष तक दुसरे राज्य की संस्कृति को समझेंगे उनके बारे में सीखेंगे।
अगले वर्ष दुसरे राज्य का चुनाव किया जायेगा और इस तरह से यह योजना अपना कार्य करेगी।
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की विशेषता :
इस योजना के क्रियान्वय में राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार दोनों की भूमिका अहम होगी
इस कार्य के लिए सरकार, नागरिक, सोशल ग्रुप, सरकारी एवम निजी क्षेत्र सभी मिलकर कार्य करेंगे।
इस योजना के विस्तार के लिए आधुनिक संसाधन एवम मीडिया का उपयोग किया जायेगा।
इस योजना के तहत सफलता की कहानियों का लेखा तैयार किया जायेगा जो कि हर राज्य का अपना होगा।
ये एक जन आन्दोलन की तरह कार्य करेगा बजाय एक योजना के।
ये योजना एक प्रतियोगिता के समान होगी जिसमे जितने वाले को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा | इनाम के प्रमाणपत्र के
साथ इनाम राशि भी दी जाएगी जो कि क्रमशः एक लाख, 75 हजार एवम 50 हजार होगी।
देश की एकता एवम अखंडता देश के विकास में बहुत सहायक सिद्ध होगी इस तरह की पहल देश के लिये मजबूती का कार्य करेगी। ये सोच
वल्लभभाई पटेल ने देश में बोई थी जिसका फलीभूत करने के लिये ये कदम उठाये जा रहे हैं जिससे बिना किसी मतभेद के आसानी से राज्यों के
बीच संस्कारों का आदान प्रदान होगा जो कि भारत में एकता के रूप में उजागर होगा।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें