slot pulsa situs slot pulsa slot pulsa tanpa potongan slot deposit pulsa slot pulsa 5000
Vinod Sonkar
Language Convert
EnglishHindi
योजनाएं

Our Scheme

राष्ट्रीय योजना

विद्यांजलि योजना

विद्यांजलि योजना

विद्यांजलि योजना

जो लोग अपने इलाके के सरकारी स्कूल के छात्रों की पढ़ाई में या उनके हुनर और व्यक्तित्व विकास में कोई मदद करना चाहते हैं, उनके लिए अपना सपना साकार करना बहुत आसान हो जाएगा। देश भर के 20 राज्यों के सरकारी स्कूलों में इस 16 जून से ‘विद्यांजलि योजना’ शुरू की जा रही है। इसके तहत आप अपने मनचाहे स्कूल में अपनी सेवा दे सकेंगे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने सरकारी स्कूलों के विकास में आम लोगों को जोड़ने की अपनी पहल के तहत यह योजना शुरू की है। यानी, मुमकिन है कि आप पाएं कि किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी का रिटायर्ड इंजीनियर छात्रों को गणित के फामरूले सिखा रहा है और कोई मशहूर संगीतकार सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ ताल में ताल मिला रहा है। इस योजना पर तैयारी पिछले साल ही शुरू कर दी गई थी। आठ फरवरी को राज्यों के साथ हुई बैठक में भी इस पर राज्यों से सहमति ली गई थी।

अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। इसके तहत विद्यांजलि या माईगॉवडॉटइन वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद के स्कूल में अपनी सेवा देने का प्रस्ताव कर सकता है। संबंधित स्कूल की ओर से उससे संपर्क कर उसका सहयोग लिया जाएगा। 1केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया है कि इसमें स्कूल के पास के इलाके की पढ़ी-लिखी या हुनरमंद घरेलू महिलाओं से लेकर प्रवासी भारतीय तक कोई भी शामिल हो सकता है। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और सैन्यकर्मियों को खास तौर पर इसमें शामिल किया जाएगा। अगर ये नियमित सेवा देने को तैयार होते हैं तो इन्हें अलग से मानदेय भी दिया जा सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

gila138 bandarjudiindo