slot pulsa situs slot pulsa slot pulsa tanpa potongan slot deposit pulsa slot pulsa 5000
Vinod Sonkar
Language Convert
EnglishHindi
राज्य योजना

Our Scheme

राज्य योजना

उत्तरप्रदेश संकल्प यात्रा 2018

उत्तरप्रदेश संकल्प यात्रा 2018

उत्तरप्रदेश संकल्प यात्रा 2018 – ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने के लिए

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने के लिए “संकल्प यात्रा योजना 2018” की शुरुआत की। योजना के तहत प्रदेश में बुधवार को भगवा रंग की 50 बसें चलाई गई है। उत्तरप्रदेश में इससे पहले, मायावती की बसपा का नीला रंग और अखिलेश का लाल और हरा रंग, अब योगी की सरकार में भगवा में बदल गया है। राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा संकल्प यात्रा एक अभियान के रूप में शुरू की गई है। इस यात्रा को राज्य के शहरों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

संकल्प यात्रा के दौरान चलाई 50 बसें लगभग 6000 गांवो को जोड़ेगी, जिससे करीब 13 लाख लोगों को फायदा होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने यूपी में लोहिया ग्रामीण सेवा और मायावती सरकार में शुरू हुई सर्वजन हिताय बस सेवा के अनुरूप ही इस अभियान को देखा जा रहा है। इस सेवा को लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग पर हो रहे कार्यक्रम से इन बसों की शुरुआत की। इस सेवा को शुरु करते हुए कहा कि जो अभी बसें परिवहन विभाग द्वारा चलाई जाएगी उनका किराया 30% तक कम होगा, जिससे आम लोगो को फायदा होगा।

मुखयमंत्री योगी जी ने फिलहाल 50 बसें शुरू की जा रही है, धीरे-धीरे इन्हे ग्रामीण इलाको के साथ जिला मुख्यालयों से भी जोड़ा जायेगा, जिससे लगभग 22 करोड़ की आबादी को बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेगी। परिवहन विभाग को भी उसके आय के स्त्रोत बढ़ने होंगे, तभी लोगो को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी। इसके लिए अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा, इन बसों के लिए अच्छे गौरव मार्ग भी बनाये जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के बच्चों के स्कूल बैग, सरकारी बुकलेट ओर फर्नीचर का रंग भी भगवा कर दिया है।

इनफार्मेशन डिपार्टमेंट द्वारा जो वार्षिक डायरी प्रकाशित की जाती हैं, जिसमे सभी मंत्री से के विभाग ओर उनसे सम्पर्क की जानकारी होती है, उसकी पृष्ठभूमि भी भगवा थी। महासचिव रहे दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के साथ, पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर भी थी। इस डायरी की बात करे तो सपा सरकार के वक़्त इसका रंग लाल हुआ करता था और मायावती की सरकार के वक़्त इसका रंग नीला हुआ करता था। सचिवालय विभाग के भी आईडी कार्ड के पत्तो का रंग बदलकर भगवा कर दिया है। इसी प्रकार विभागों के फर्नीचर का रंग भी भगवा कर दिया गया है।

 

gila138 bandarjudiindo