08 December 2018
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जंयती पर अमीनपुर सवरों, करारी कौशाम्बी में संदेश पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की, सबसे पहले प्रभु श्रीराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कार्यक्रम में आये हुए बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक आदि लोगों को माला पहनाकर उनका स्वगत किया। कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता जनार्दन को विस्तारपूर्वक बताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।