slot pulsa situs slot pulsa slot pulsa tanpa potongan slot deposit pulsa slot pulsa 5000
Vinod Sonkar
Language Convert
EnglishHindi
योजनाएं

Our Scheme

राज्य योजना

उत्तर प्रदेश में मुफ्त लैपटॉप योजना

उत्तर प्रदेश में मुफ्त लैपटॉप योजना

फ्री लैपटॉप वितरण योजना, उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना जिसके लिए योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नवगठित भाजपा सरकार द्वारा 1800 करोड़ रुपये बजट प्रस्तावित किया गया है। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार द्वारा वर्ष 2012-13 के दौरान प्रस्तावित बजट की तुलना में नया बजट 1000 करोड़ रुपये कम है।

राज्य में चुनाव से पहले भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना का उल्लेख किया था। 2012 में शिक्षा विभाग ने 18 लाख से अधिक छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप का वितरण करने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब विभाग का अनुमान है कि मुफ्त लैपटॉप वितरण के लिए छात्रों की संख्या लगभग 12 लाख है।

प्रस्ताव के मुताबिक, राज्य सरकार 2 GB डेटा के साथ 12वीं पास छात्रों को जो उच्च विद्यालयों में प्रवेश लेते हैं उन्हें मुफ्त लैपटॉप उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार लैपटॉप की प्रत्येक इकाई की लगभग कीमत 15000 रुपए है।

राज्य सरकार 12वीं पास के छात्रों को उच्च शिक्षा में उनकी मदद के लिए मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बाद युवाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना छात्रों के लिए अर्थात विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है जो कि समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के हैं और लैपटॉप नहीं खरीद सकते।

उत्तर प्रदेश की नई राज्य सरकार ने राज्य में शिक्षा स्तर में सुधार के लिए कई पहल की हैं। गरीब परिवारों के 12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल बैग, वर्दी, और किताबों के वितरण के लिए 2500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

राज्य सरकार जल्द ही राज्य में लगभग 350 स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई योजना शुरू करेगी।सरकार ने नई योजना के लिए 175 करोड़ रूपये को आवंटित किया है जो की “अटल उतकृष्ट विद्यालय योजना” के नाम से जाने जाने की संभावना है।

gila138 bandarjudiindo