slot pulsa situs slot pulsa slot pulsa tanpa potongan slot deposit pulsa slot pulsa 5000
Vinod Sonkar
Language Convert
EnglishHindi
Our News

Our News

15

Jan 2018

15 January

कल मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया.इस समरसता भोज में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुनील बंसल जी प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा उ.प्र. का सानिध्य हम कार्यकर्ताओं को मिला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त हुआ.


इस आयोजन में प्रदेश सह प्रभारी मा. सुनील भाई ओझा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी जी,उ. प्र. सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता "नंदी",क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र श्री लक्ष्मण आचार्य जी,क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी,सांसद इलाहाबाद श्री श्यामाचरण गुप्ता,विधायक शहर उत्तरी इलाहाबाद हर्ष वर्धन बाजपेई, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर जी,विधायक चायल संजय गुप्ता जी,विधायक सिराथू शीतला प्रसाद,विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य,विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया जी,महापौर इलाहाबाद श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया.


इस समरसता भोज में श्री दिवाकर त्रिपाठी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती अनिता सचान,पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री श्री प्रभा शंकर पाण्डेय जी,जिलाध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री रमेश पासी,श्री अवधेश चंद्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा इलाहाबाद,जिलाध्यक्ष गंगापार श्री अमरनाथ त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष यमुनापार शिवदत्त पटेल,श्री आशीष गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष भाजपा के साथ साथ डॉ भूपेश द्विवेदी,श्री दिलीप चौरसिया,श्री सुनील जैन सहित हज़ारों की संख्या में मेरी लोकसभा कौशाम्बी के कार्यकर्ता व शुभचिंतकों ने इस भोज को अपनी उपस्थिति से सफल बनाया.


मैं कौशाम्बी जिले के अपने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का विशेष रुओ से आभार व्यक्त करता हूँ जो इस आयोजन हेतु इतनी दूर से यहां आए,श्री शिवदानी जी सहित सभी तमाम संगठन के लोग आप सभी का धन्यवाद.


मैं कौशाम्बी विकास परिषद का संरक्षक एवं कौशाम्बी का सांसद होने के नाते आप सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों एवं आये हुए सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ!


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लगातार लगे रहे मेरे मित्र भाई शविंद्र गुप्ता (गप्पू भैया) और भाई मनीष धर दुबे का भी धन्यवाद.

यदि इस आयोजन में कोई त्रुटि या भूल हुई हो तो उसके लिए क्षमाप्रार्थी भी हूँ.

एक बार पुनः आप सभी का बहुत बहुत आभार !

Subscribe Us

News Coverage

gila138 bandarjudiindo